सपा नेता नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की का किया था रेप, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुई पुष्टि
नवाब सिंह यादव (फाइल फोटो | आईएएनएस)
कन्नौज | यूपी के कन्नौज में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की से रेप किया था. इसकी पुष्टि हो गई है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नवाब सिंह का डीएनए मैच हो गया है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है. नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया, “इस प्रकरण में घटनास्थल से फॉरेंसिक एविडेन्सेस (साक्ष्य) इक्कठा किए गए थे. इन साक्ष्यों को FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजा गया था. FSL से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है. इस रिपोर्ट से दुष्कर्म किए जाने की बात की पुष्टि हुई है. कन्नौज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.”
पूर्व सपा नेता नवाब यादव ने नाबालिग लड़की से अपने ही कॉलेज में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. इसके बाद नवाब यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
Kannauj, Uttar Pradesh: The Forensic report of Nawab Singh Yadav, a former SP leader accused of raping a minor, confirms the rape. The report was received after 16 days
Superintendent of Police (SP) Amit Kumar Anand says, “Forensic evidence was collected from the crime scene… pic.twitter.com/X5yNemNOLj
— IANS (@ians_india) September 2, 2024
16 अगस्त को नवाब को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था. अगले दिन यानि 17 अगस्त को नवाब का DNA सैंपल लिया गया था. आज 15 दिनों बाद रिपोर्ट आई है. जिससे रेप की पुष्टि हुई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
