“5-6 लोग सुबह मेरे घर पर आए और मुझे भाजपा के कार्यालय ले गए, वे बोले- ED और CBI को जानते हो…”, आम आदमी पार्टी के नेता का बड़ा आरोप
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनके पार्षद रामचंद्र को किडनैप कर लिया गया है. इस पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि AAP में सर्कस चल रहा है.
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “रामचंद्र अपने घर में बैठकर बोल रहे हैं कि कोई आदमी आया और उन्हें उठाकर ले गया. उस आदमी का कोई नाम होगा. फिर कहते हैं मुझे छोड़ दिया गया. छोड़ने वाला आदमी कौन है? क्या पुलिस में एफआईआर कराई गई. मुझे लगता है कि उनके सपने में अरविंद केजरीवाल आए होंगे. उन्होंने कहा होगा, उठो रामचंद्र झूठा वीडियो बनाओ.”
मालूम हो कि, आम आदमी के रामचंद्र सहित पांच पार्षद हाल ही में AAP का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे. लेकिन, भाजपा में जाने के बाद रामचंद्र ने जल्द ही यू-टर्न ले लिया.
वहीं, रविवार को आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने पार्षद रामचंद्र को किडनैप करवाया है. आनन-फानन में दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में विधायक दिलीप पांडेय ने प्रेस वार्ता की. दिलीप पांडेय ने कहा, “आज दिल्ली में भाजपा के एक नेता ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बवाना के वार्ड 28 से पार्षद रामचंद्र को उनके घर से किडनैप कर लिया. भाजपा का यह कारनामा दिल्ली की कानून व्यवस्था पर एक तमाचा है और इस तमाचे की गूंज भाजपा के एलजी के कानों में भी पहुंची होगी जो दिल्ली में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं.”
वहीं, इस पूरे मामले के बाद पार्षद रामचंद्र ने भी वीडियो जारी किया. वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं बवाना वार्ड 28 से निगम पार्षद हूं. सुबह मेरे घर 5-6 लोग आए और मुझे एक गाड़ी में बैठाकर भाजपा कार्यालय ले गए. आम आदमी पार्टी के दबाव बनाने के बाद मुझे छोड़ा गया. मुझे धमकाया गया, ईडी, सीबीआई का डर दिखाया गया. लेकिन, मैं ईमानदार हूं, ईडी-सीबीआई से डरने वाला नहीं हूं.”
Delhi: AAP councilor Ramchandra alleged that early this morning, 5-6 people came to his home, forcibly took him to the BJP office, and threatened him with ED and CBI investigations. They warned him of severe consequences if he continued his actions. After his son called emergency… pic.twitter.com/hVXxZ5XbH6
— IANS (@ians_india) September 1, 2024
🚨 SHOCKING BREAKING NEWS🚨
In the heart of the nation’s capital, AAP Councilor Ramchandra has been kidnapped after being threatened.⚡️
He’s been warned of defamation using ED and CBI.
Listen to his son Akash as he exposes the reality.
What is happening in Delhi 😮 pic.twitter.com/HN4KYIWx9r
— Siddharth (@SidKeVichaar) September 1, 2024
