वोल्वो बस का कहर, बाइक सवारों समेत कई गाड़ियों को रौंदा, हादसे का डरा देने वाला वीडियो आया सामने, VIDEO
बेंगलुरु | सोमवार को बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर एक बीएमटीसी वोल्वो बस ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए जबकि कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई.
अब घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस फ्लाईओवर पर जा रही है. जाम की स्थिति बनने पर ड्राइवर ने पहले बस को कई गाड़ियों के पीछे रोक लिया लेकिन जब ट्रैफिक दोबारा चलना शुरू हुआ तो इस बार बस नहीं रुकी और कई मोटर साइकिल सवारों को रौंदते हुए कारों को टक्कर मार दी.
वीडियो में देखने से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शायद बस के ब्रेक सिस्टम में कोई समस्या आ गई होगी. शायद इस कारण बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई. गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने की वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
CCTV captures terrifying moment when BMTC Volvo bus smashes atleast 3 bikes and 2 cars in Bengaluru.
Looks like the driver tried to apply brakes but didn’t work. pic.twitter.com/OQzHIcyt9u
— Karthik Reddy (@bykarthikreddy) August 13, 2024
घटना सोमवार सुबह 9.25 बजे की है. घटना की वजह से चार मोटरसाइकिल और चार कारों को क्षति पहुंची है.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना से फ्लाईओवर पर लगे जाम को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद खोल पाई. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है.
