योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे व बहू का एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, VIDEO
लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया. दुर्घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम सुभ्रांत मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. एक्सीडेंट इतना भयावह था कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कनिष्का की नाक पर गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है. यह हादसा एक्सप्रेसवे के तिर्वा क्षेत्र में हुआ.
बेटे और बहू किसी काम से लखनऊ जा रहे थे. हादसे के वक्त गाड़ी अभिषेक चला रहे थे. किसी कारणवश गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. गाड़ी जब एक्सप्रेसवे 184 किलोमीटर पर पहुंची, तो अचानक आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर से जा टकराई.
Watch: The car of Uttar Pradesh Cabinet Minister Nand Gopal Gupta ‘Nandi’s son gets into an accident on the highway near Kannauj pic.twitter.com/90l8maEkc7
— IANS (@ians_india) July 30, 2024
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया. एक्सीडेंट इतना भयावह था कि मौके पर तीन पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के खंभे टूट गए.
बता दें कि एक हफ्ते पहले ही नंद गोपाल नंदी के बेटे की शादी हुई थी. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद भी दिया था. शादी समारोह कश्मीर के श्रीनगर में डल झील की वादियों में आयोजित किया गया था.
आईएएनएस
