भाजपा विधायक ने अफसर से कहा – “बुलडोजर यहीं नहर में घुसड़वा दूंगा… मोदी जी, योगी जी लोगों को घर दे रहे है और तुम….”, VIDEO

Surendra Maithani (1)
The Hindi Post

कानपुर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अफसर को डांट पिलाते हुए नजर आ रहे है.

दरअसल, शासन की ओर से अवैध बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. इस बारे में जब सुरेंद्र मैथानी को पता लगा तो उन्होंने बस्ती में पहुंचकर लोगों से बात की और अधिकारी को जमकर फटकार लगाई.

विधायक ने अधिकारी से कहा कि अगर इधर बस्ती में बुलडोजर आया तो बुलडोजर और जो साथ में आएगा, उसे यहीं नहर में घुसेड़ देंगे.

सुरेंद्र मैथानी ने बस्ती में जाकर लोगों के बीच खड़े होकर अधिकारी को कॉल किया और कहा कि यहां पर तुमने पूरी बस्ती में नोटिस लगा दिया. यहां पर तुमने अगर आगे कोई कदम उठाया, कोई यहां अगर बुलडोजर आया तो तुम्हारा और तुम्हारी कंपनी का और तुम्हारे बुलडोजर तीनों का मैं स्वागत करूंगा. जब तुम मुझसे निपट लेना, तब बस्ती में आना. ठीक है. ये गंदा काम बंद कर दो. मोदी जी, योगी जी लोगों को घर दे रहे हैं और तुम उजाड़ दोगे. इतनी हिम्मत हो जाएगी क्या.

देखे वीडियो – 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!