जो करेगा … की बात उसको मारूंगा कसकर लात : बोले नितिन गडकरी

Nitin Gadkari (2)
The Hindi Post

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. वह कास्ट पॉलिटिक्स पर भड़क गए.

गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय जातिवाद की पॉलिटिक्स हो रही है. मैं जात-पात को नहीं मानता. उन्होंने कहा, “जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा कसकर लात.”

उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 40 फीसदी मुसलमान हैं. मैंने उनको पहले ही कहा है कि मैं आरएसएस वाला हूं. मैं हाफ चड्डी वाला हूं. किसी को वोट देने से पहले सोच लो कि बाद में पछताना ना पड़े. जो वोट देगा, मैं उसका काम करूंगा और जो नहीं देगा, मैं उसका भी काम करूंगा.

बता दे कि इस साल महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव होने है. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर इस साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!