रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Rajnath Singh (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | स्वास्थ्य खराब होने के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया है. राजनाथ सिंह AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं.

कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया. यहां न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है. बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा है. गुरुवार तड़के तीन बजे उनके कमर का दर्द बढ़ा. इसके बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया. यहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है.

AIIMS में न्यूरो सर्जन की देखरेख में रक्षा मंत्री का इलाज चल रहा है. फिलहाल अस्पताल ने कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है.

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं. वह भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!