CM केजरीवाल हुए गिरफ्तार, अब किस मामले में हुई है अरेस्ट?

Arvind (1) (1)

फाइल फोटो | IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. उन्हें कथित शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है.

इससे पहले सीबीआई ने तिहाड़ जेल जाकर अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी. बाद में केंद्रीय एजेंसी ने CM केजरीवाल को विशेष अदालत में पेश करने की अनुमति मांगी थी जो उसे मिल गई.

अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष केजरीवाल को पेश किया गया. सीबीआई ने कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई का कारण यह था कि वह उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने शराब नीति को मंजूरी दी थी. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में हितधारकों के मन मुताबिक संशोधन किए गए. थोक विक्रेताओं के लिए प्रॉफिट मार्जिन 5% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!