बिहार के CM नीतीश कुमार ने की नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश, फिर …., VIDEO
Photo By IANS
शुक्रवार को NDA के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई. यह बैठक पुराने संसद भवन में हुई. इस दौरान, NDA के घातक दलों ने संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया.
नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने किया. इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी की ओर आगे बढ़ रहे थे तो उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोक दिया.
दरअसल, बैठक में अपनी पार्टी की तरफ से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार ने (अपनी पार्टी की तरफ से) भाषण दिया और फिर वापस अपनी कुर्सी पर लौटने लगे तो पीएम मोदी का झुककर पैर छूने की कोशिश की. लेकिन PM मोदी ने उनको ऐसा करने से रोका और दोनों ने झुककर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया.
इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
कोई बताएंगा नीतीश बाबू , नरेन्द्र मोदी के पैर किस खुशी में पकड़ रहे है।#NitishKumar #NarendraModi #NDA pic.twitter.com/6lEQTEKIdo
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) June 7, 2024
