नरेंद्र मोदी को 2019 के मुकाबले मिले है कम वोट, जीत का अंतर भी हुआ कम
भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार जीते है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को डेढ़ लाख वोटों से हराया है पर पिछले दो चुनावों में मिली जीत की तुलना करें तो इस बार जीत का मार्जिन काफी कम है. मोदी को इस बार पिछले चुनाव में मिले वोटों से भी कम मत मिले हैं.
पिछले बार पीएम मोदी को 674664 वोट मिले थे और इस बार वह 612970 वोट ही हासिल कर सके. वहीं पिछली बार केवल 152548 वोट हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को इस बार 460457 वोट मिले हैं. इस तरह पीएम मोदी ने अजय राय को केवल 152513 वोटों से हराया है.
तीसरे नंबर पर बसपा के अतहर जमाल लारी रहे जिन्हें 33766 वोट मिले हैं.
अगर मत प्रतिशत की बात करें तो पीएम मोदी को कुल पड़े वोटों का 54.24 फीसदी और अजय राय को 40.74 फीसदी वोट मिले हैं.
Hindi Post Web Desk
