आईएएस अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Police IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

मुंबई | महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 26 साल की बेटी ने सोमवार सुबह नरीमन प्वाइंट स्थित एक इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि मृतका लिपि रस्तोगी (26) उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत आईएएस अधिकारी विकास सी. रस्तोगी और गृह विभाग में तैनात राधिका वी. रस्तोगी की बेटी थी.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 बजे लिपि ने इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी. उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Lipi (1)

लिपि सुनीति अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है. इसे कफ परेड पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

लिपि सोनीपत (हरियाणा) के एक कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही थी.

मृतका लिपि ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसके लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.

कफ परेड पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!