डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर
गुरमीत राम रहीम सिंह (फाइल फोटो | आईएएनएस)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रंजीत सिंह मर्डर केस (Ranjit Singh Murder Case) में बरी कर दिया है.
हाई कोर्ट ने इस मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दिए गए फैसले को रद्द कर दिया है और राम रहीम सहित चार अन्य को बरी कर दिया है. इस मामले में कुल पांच लोगों को बरी किया गया है.
राम रहीम ने सीबीआई अदालत द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी. सीबीआई अदालत ने राम रहीम को रंजीत सिंह मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.
