राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भाजपा में हुए शामिल, कुछ दिन पहले छोड़ दिया था प्रदेश अध्यक्ष का पद
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख – अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. उनके साथ पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान भी भाजपाई बन गए.
अरविंदर लवली और राजकुमार के अलावा, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक सहित दिल्ली कांग्रेस इकाई के कुछ अन्य जाने-माने चेहरे भी भाजपा में शामिल हो गए.
बता दे कि कुछ दिन पहले ही अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था.
बताया जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है. आम आदमी पार्टी के साथ हुए गठबंधन (लोक सभा चुनाव को लेकर गठबंधन) को लेकर कांग्रेस के कई नेता नाराज है. वही कई नेता टिकट वितरण को लेकर पार्टी आलाकमान से उखड़े हुए है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य राजकुमार चौहान ने पिछले महीने ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
