मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दे रहे थे चुनावी भाषण, सामने आया VIDEO

Nitin Gadkari (1)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई.

भाषण देने के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिरने लगे.

वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं.

बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है.

नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां मतदान हो चुका है. वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं.

अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के लिए नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया. लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं. आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!