दो सैन्य हेलीकाप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

Helicopter (1)

सांकेतिक फोटो (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कुआलालंपुर | मलेशिया में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर होने की बड़ी घटना घटी है. इस घटना में दस लोगों की मौत हो गई है. यह घटना मलेशिया के पेराक राज्य में मंगलवार सुबह हुई.

रॉयल मलेशियाई नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह घटना लुमुट रॉयल मलेशियाई नौसेना बेस पर स्थानीय समयानुसार सुबह 9.32 बजे फ्लाईपास्ट रिहर्सल के दौरान हुई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में सात और दूसरे में तीन कर्मी सवार थे.

बयान में आगे कहा गया है, ”सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट बेस अस्पताल भेजा गया है.”

देश के नागरिकों से पीड़ितों के वीडियो और तस्वीरें नहीं लेने का आग्रह किया गया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!