इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट, कार्यकर्ता आपस में भिड़े, VIDEO
रांची | INDIA गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े. वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गए थे. इससे रैली में अफरातफरी मच गई. लोग भागने लगे. इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े.
Ranchi, Jharkhand: Violent clashes erupted between the workers of two sides of parties at the Ulgulan Nyay Maha Rally. One worker sustained a head injury. pic.twitter.com/ugrSnRa1kX
— IANS (@ians_india) April 21, 2024
खबरों के मुताबिक, राजद केे कार्यकर्ताओं की चतरा से INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़त हुई है. इस भिड़ंत मेें केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया. उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे. उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की. जानबूझकर हमला किया गया.
जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर INDIA ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे.
आईएएनएस
