‘जय श्री राम’ का नारे लगाने वाले तीन युवकों पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक को लिया गया हिरासत में

Hindi Post 2
The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले कार सवार तीन युवकों पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

यह घटना बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई. उत्तर-पूर्व के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

डीसीपी ने कहा, “कार में झंडे लिए यात्रा कर रहे युवकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे. आरोपियों ने गाड़ी रोकी और हंगामा किया. कार सवार युवकों के साथ भी मारपीट की गई. इस संबंध में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने युवकों पर हमला करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.”

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित पक्ष रामनवमी मनाकर लौट रहे थे तभी उन पर हमला किया गया.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!