सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 18 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Army IANS (4)

सांकेतिक फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार की दोपहर के बाद सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. ने संवाददाताओं को बताया कि छोटा बेठिया थाना क्षेत्र के मांड इलाके में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए हैं. साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुरक्षा बलों को मांड इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. उसी आधार पर सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया. दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई और इसमें 18 नक्सली मारे गए. साथ ही तीन पुलिस जवान भी घायल हुए हैं. घायल पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!