लोकसभा चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

Rajiv Kumar (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है.

दरअसल, केंद्र ने यह कदम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट के बाद उठाया है.

बता दें कि राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने 15 मई 2022 को अपना पद ग्रहण किया था.

सूत्रों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाने की (सुरक्षा) एजेंसियों की सिफारिश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को लगभग 40-45 कर्मियों को तैनात करने का काम सौंपा है.

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की यात्राओं के दौरान सशस्त्र कमांडो उनके साथ रहेंगे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!