समाजवादी पार्टी विधायक कोर्ट में अचानक चिल्लाने लगे “जानवर.. जानवर.. जानवर… “, सभी रह गए सन.. कारण पूछने पर बोले “मुझे पुलिस लाइन क्यों ले गए थे.. एनकाउंटर करना है क्या”

Irfan Solanki (1)

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को गुरुवार को महराजगंज जेल से कानपुर न्यायालय लाया गया था. दरअसल, उन्हें आगजनी के एक मामले में कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान, वो जोर-जोर से जानवर.. जानवर चिल्लाने लगे. उनकी इस प्रतिक्रिया को देख कर पुलिस अधिकारी और पत्रकार हैरान रह गए. सबने जानना चाहा कि क्या बात हो गई.

जब उनसे ये पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि आप लोग ये सवाल पुलिस कमिश्नर से पूछिए. उन्होंने कहा, “पुलिस कमिश्नर साहब से पूछना जा के कि मैं न्यायालय की पेशी पर आया हूं या पुलिस की पेशी पर. मुझे पुलिस लाइन क्यों ले गए थे? क्या मेरा भी एनकाउंटर करना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “कहीं मुझे अटैक तो नहीं पड़ रहा था. मुझे वहां (पुलिस लाइन) ले जाने की क्या वजह थी. विधायक ने कहा कि मुझे 2 घंटे तक पुलिस लाइन में क्यों रखा गया, साथ ही कहा कि हो सकता है कि मेरी भी खबर आए कि विधायक जी को अटैक पड़ गया.”

इरफान ने कहा कि उन्हें दो घंटे पुलिस लाइन में रखा गया. उन्होंने एनकाउंटर होने का गंभीर आरोप लगाया.

बता दे कि सपा विधायक इरफान सोलंकी यूपी की महाराजगंज जेल में बंद हैं. दरअसल, नजीर फातिमा नाम की महिला ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ 8 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी केस में उन्हें आज यानि गुरुवार को कानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था.

इस मामले में आज फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस मामले में अब 6 अप्रैल को सुनवाई होगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!