जैसा कि अंदाजा लगाया जा रहा था बिल्कुल वैसा ही हुआ…. गौरव वल्लभ बने भाजपाई
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
जैसा कि अंदाजा लगाया जा रहा था बिल्कुल वैसा ही हुआ. कांग्रेस छोड़ने का एलान करने के कुछ ही घंटों बाद गौरव वल्लभ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए.
गौरव कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. उनको टीवी डिबेट्स में अक्सर भाजपा प्रवक्ताओं के साथ तीखी बहस करते हुए देखा गया.
पर अब वो भाजपाई हो गए है. उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि पार्टी दिशाहीन हो गई है. अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख पर उन्होंने नाराजगी जताई.
गौरव वल्लभ ने कहा, “मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ को गाली दे सकता हूं. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.”
दी पोस्ट वेब डेस्क
