दिल्ली शराब नीति मामला: CM केजरीवाल को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, इस तारीख तक रहेंगे सलाखों के पीछे

Arvind Kejriwal (10)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED यानि प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे. आज यानि सोमवार (01 अप्रैल) को उनको कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे.

बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ED की रिमांड पर भेज दिया था. ED ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!