खाई में गिरा वाहन, 10 शव निकाले गए, बचाव अभियान जारी
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
जम्मू | जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी घटना घटी है. दरअसल, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैब (टैक्सी) खाई में गिर गई. इसके चलते दस लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
दुर्घटनास्थल से कम से कम दस शव बरामद किए गए है.
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक कैब रामबन जिले में गहरी खाई में गिर गई. यह हादसा तब हुआ जब कैब ड्राइवर का कैब पर से नियंत्रण छूट गया.
अधिकारियों ने कहा, ”दुर्घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस, एसडीआरएफ और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) की टीमों को मौके पर भेजा गया.”
अधिकारियों ने कहा, ”लगातार बारिश और अंधेरे के चलते शुरुआत में बचाव अभियान में बाधा आई. शुक्रवार सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया.”
पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन बचाव अभियान चला रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
