चलती स्कूटी पर रील बनाने वाली दो लड़कियों और उनके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida (5) (3)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में चलती स्कूटी पर रील बनाने वाली दो लड़कियों समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 25 मार्च को एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़का लापरवाही से स्कूटी चला रहा होता है जबकि उसके पीछे सवार दो लड़कियां अश्लीलता भरे अंदाज में वीडियो रील शूट करवा होती है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यातायात पुलिस ने स्कूटी का 33 हजार का चालान काटा था. तीनों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही थी. गुरुवार को तीनों की गिरफ्तारी हो गई.

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूटी चालक अभियुक्त जमुना प्रसाद उर्फ पीयूष और अश्लील हरकत करने वाली युवतियों – विनीता तथा प्रीति को वेदवन पार्क के पास से गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही स्कूटी पर 33 हजार रुपये का चालान कर दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!