लोक सभा सांसद का निधन, कीटनाशक खाकर की थी “आत्महत्या की कोशिश”
चेन्नई | तमिलनाडु के इरोड लोकसभा क्षेत्र से एमडीएमके (MDMK) पार्टी के सांसद ए. गणेशमूर्ति (76) का गुरुवार सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. कथित तौर पर उनकी मौत खुदकुशी की वजह से हुई है.
लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से वह परेशान थे. उन्होंने रविवार को कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.

एमडीएमके सांसद ए. गणेशमूर्ति (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)
पहले उन्हें इरोड के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उनके रिश्तेदारों के अनुसार, गणेशमूर्ति ने रविवार को कीटनाशक खा लिया था, इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था गया जहां उनकी मौत हो गई.
आईएएनएस
