कल कौन सा बड़ा खुलासा करने वाले है CM अरविंद केजरीवाल?, सुनीता केजरीवाल ने बताया

Sunita Kejriwal (3)

Photo: X/AAP

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार (28 मार्च) को बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है. बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही.

सुनीता ने कहा, “28 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी बड़ा खुलासा करेंगे‼️ तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? अरविंद केजरीवाल जी ने कहा है कि वो पूरे देश के सामने 28 मार्च को बतायेंगे कि तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहाँ हैं?”

उधर, दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया और ED हिरासत के दौरान केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर भेजे गए पत्रों की जांच का आग्रह किया.

अरविंद केजरीवाल द्वारा हिरासत से कथित तौर पर भेजे गए पत्रों के संबंध में पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के पास एक शिकायत दी गई थी. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पत्रों की वास्तविकता निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केजरीवाल के मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज की भागीदारी की जांच करने की बात कही.

केजरीवाल फिलहाल ED की कस्टडी में हैं. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार केजरीवाल से मुलाकात के लिए ED ऑफिस जा रही हैं.

सुनीता केजरीवाल के मुताबिक, अरविंद ने उन्हें कहा है कि ED ने इस कथित शराब घोटाले में 250 से ज्यादा रेड मारी है, लेकिन कहीं कोई पैसा नहीं मिला. हमारे घर पर हुई छापेमारी में मात्र 73 हजार रुपए मिले. सुनीता ने यह भी कहा कि हमारे घर के अलावा संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के घर भी छापेमारी की गई लेकिन कहीं से रुपयो की कोई बरामदगी नहीं हुई.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा है कि वह 28 मार्च को कोर्ट के सामने इस बात का खुलासा करेंगे कि घोटाले का पैसा कहां है. वह सारे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले का पैसा है कहां? केजरीवाल इसका सबूत भी देंगे.

सुनीता केजरीवाल के मुताबिक अरविंद ने मुलाकात के दौरान कहा है कि उनका शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सबके बीच है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!