9 विधायक भाजपा में हुए शामिल, इनमें से 6 थे कांग्रेस में, कांग्रेसी विधायकों ने की थी पार्टी से बगावत

congress mlas join bjp (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों – किशन लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा – ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया. इससे कुछ ही देर पहले भाजपा मुख्यालय में ही एक अलग कार्यक्रम में कांग्रेस के छह बागी विधायक भी भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे.

दोनों मौकों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिन्दल और अन्य नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नये नेताओं का स्वागत किया.

कांग्रेस से भाजपा में आने विधायकों में सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा शामिल हैं. इन विधायकों ने पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर ये इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी इनके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा जहां एक ओर राज्य में मजबूत होगी वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस का सफाया भी हो जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!