ED की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पहुंची

Arvind (1) (1)

फाइल फोटो | IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | ED की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है. शराब नीति मामले में ED CM केजरीवाल के घर पहुंची है.

आज दिन में दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की मांग वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी. इसके कुछ ही घंटो बाद ED मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर जा पहुंची.

ED की टीम पहुंचने के बाद केजरीवाल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ED ने केजरीवाल को नौवां समन भेजा हुआ है, जिसके तहत आज ही ED के समक्ष उन्हें पेश होना था, लेकिन केजरीवाल इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे. लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी.

इसके बाद ED की टीम एक्शन में आ गई है. ED की टीम के साथ दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी केजरीवाल के घर के बाहार मौजूद हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!