सिविल कोर्ट में बिजली ट्रांसफॉर्मर में बलास्ट, एक की मौत, घटना के बाद हंगामा

Blast In Patna civil court compound (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

पटना | बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बड़ी घटना घट गई. यहां के सिविल कोर्ट परिसर में एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में बलास्ट होने का बाद आग लग गई. इस घटना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि, कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि पटना के सिविल कोर्ट में अन्य दिनों की तरह वकील और दूसरे लोग अपने कार्य में व्यस्त थे. इसी दौरान कोर्ट परिसर में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया और उसमें आग लग गई. इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

स्थानीय वकीलों के मुताबिक, इस घटना में एक वकील की मौत हो गई जबकि, कई अन्य वकील घायल बताए जाते हैं. मृतक वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इस घटना के बाद स्थानीय वकील आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे हैं. उनका कहना है कि परिसर में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!