शत्रुघन सिन्हा से मुकाबले के लिए बीजेपी ने किसे उतरा है चुनावी मैदान में?

Shatrughan Sinha (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है.

पश्चिम बंगाल में BJP ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में उस उम्मीदवार का भी नाम है जो तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघन सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा.

इस बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह को मैदान में उतारा गया है. बंगाल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के अलावा BJP ने लगभग सभी पुराने साथियों को दोहराया है और उन पर भरोसा किया है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह (फाइल फोटो | फोटो: सोशल मीडिया)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह (फाइल फोटो | फोटो: सोशल मीडिया)

जैसे ही पवन सिंह को अपने नाम के एलान के बारे में पता चला वो खुशी से झूम उठे. उनके समर्थकों में जोश है और वो फूले नहीं समा रहे है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आसनसोल की सीट कौन जीतता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!