94 वर्षीय सपा सांसद का निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Shafiqur Rahman (1) (1) (1)
The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का निधन हो गया है. उन्होंने मुरादाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 94 साल के थे.

शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इस महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.

शफीकुर रहमान बर्क यूपी के संभल से सांसद थे.

बता दे कि बर्क देश के सबसे वृद्ध सांसद थे. उनका जन्म 1930 में हुआ था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!