CBI छापे पर पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बोले – “मैं किसान का…. “
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मालिक (फाइल फोटो: आईएएनएस)
जम्मू-कश्मीर के कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Kiru Hydro Electric Project) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने गुरुवार सुबह पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और दफ्तर की तलाशी ली. इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू- कश्मीर में भी 30 ठिकानों पर छापा डाला.
सूत्रों ने कहा कि सीबीआई के 100 अधिकारियों की टीम ने 30 स्थानों पर छापा मारा. सीबीआई की एक टीम पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और ऑफिस भी पहुंची.
यह मामला 2,200 करोड़ रुपये के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिविल कार्यों को आवंटित करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है.
अब इस मामले में सत्यपाल मलिक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, “पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं. जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। में किसानों के साथ हूं.”
पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं। जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है।
में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। में…— Satyapal Malik 🇮🇳 (@SatyapalmalikG) February 22, 2024
मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी की उन व्यक्तियों की जांच ना करके मेरे आवास पर CBI द्वारा छापेमारी की गई है. मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा. तानाशाह सरकारी एजेंसियों का गलत दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, ना में डरूंगा, ना झुकूंगा.”
मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी की उन व्यक्तियों की जांच ना करके मेरे आवास पर CBI द्वारा छापेमारी की गई है।
मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। तानाशाह सरकारी एजेंसियों का ग़लत दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है।
मैं किसान का…— Satyapal Malik 🇮🇳 (@SatyapalmalikG) February 22, 2024
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
