घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद महिला अधिकारी सुबक-सुबक कर रोने लगी, VIDEO

Telangana (3) (1)
The Hindi Post

तेलंगाना के जनजातीय कल्याण इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 84,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. ये जानकारी पुलिस ने दी.

महिला इंजीनियर को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार की गई महिला अधिकारी का नाम जगा ज्योति है. ज्योति ने बोडुकर गंगन्ना से रिश्वत मांगी थी. बोडुकर गंगन्ना ठेकेदार है. शिकायत मिलने के बाद, भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने ज्योति को रिश्वत के रूप में पैसे लेते हुए पकड़ा.

घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद के जगा ज्योति का रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!