खराब मौसम के बीच फंसी इंडिगो फ्लाइट, तूफानी हवाओं के बीच डगमगाया प्लेन, डर से कांपे लोग, VIDEO
File Photo | IANS
नई दिल्ली | दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का एक विमान सोमवार को खराब मौसम में फंस गया. फ्लाइट डगमगाने लगी. इससे यात्रियों में दहशत फैल गई. उनकी सांसे अटक गई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोगों का डर साफ तौर पर देखा जा सकता है.
सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E6125 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5:25 बजे रवाना हुई थी. भारी बारिश के चलते इसे मुसीबत का सामना करना पड़ा.
वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग विमान के हिलने से काफी परेशान हैं. ऐसे में कई लोगों को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है.
IndiGo flight from #Delhi to #Srinagar faced severe #turbulent weather en route –
Crew followed all operational protocols and the flight landed safely in Srinagar.#indigoflight #Emergency #planecrash pic.twitter.com/Zm3rYEx9np— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) February 20, 2024
एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ”इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 6E6125 को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा. चालक दल ने सभी परिचालन प्रोटोकॉल का पालन किया और उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित उतरी.”
बयान में आगे कहा गया, ”खराब मौसम के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.”
आईएएनएस
