एक्सीडेंट के बाद घी लूटने की होड़, बोरी और पॉलिथीन बैग में भर के ले गए लोग, VIDEO

Ghee Loot Collage (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के झांसी में घी लूटने का मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी. घी से लदा ट्रक सड़क के साइड में खड़ा था. पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने इसमें टक्कर मार दी. टक्कर मारने वाले ट्रक में बाइकें लदी थी.

टक्कर लगने से घी से लदे ट्रक की बॉडी टूट गई. बॉडी टूटते ही घी के पाउच जमीन पर गिरने लगे. कुछ पाउच फट गए तो घी जमीन पर बहने लगा. फिर क्या था लोगों में इसे लूटने की होड़ लग गई. जिसे जो तरीका समझ में आया वो वैसे इस घी को लूट कर ले गया.

किसी ने घी के पैकेट उठा के बोरी में भर लिए तो कोई पॉलिथीन बैग में भरकर इसे ले भागा. लूट को अंजाम देने वाले स्थानीय लोग और राहगीर थे.

इस घटना का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. साथ ही किसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने बचे हुए घी को सुरक्षित जगह रखवाया. बताया जा रहा है कि सैकड़ों पाउच घी लूट लिया गया है.

बता दे कि यह पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी कालोनी के पास का है.

जानकारी के अनुसार, ट्रक चेन्नई से दिल्ली घी लेकर जा रहा था. जांच-पड़ताल की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!