UP STF ने युवक को किया गिरफ्तार, उसके पास मिले चार टाइमर बम, महिला ने दिया था बम बनाने का आर्डर

Time Bomb
The Hindi Post

मुजफ्फरनगर | UP STF ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले के खालापार इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया. इस युवक पर आरोप है कि उसके पास चार टाइमर बम थे.

एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आईईडी बम के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. विशिष्ट इनपुट के आधार पर शुक्रवार सुबह छापेमारी कर आरोपी जावेद को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया. उसके कब्जे से चार जिंदा टाइमर बम मिले है जिनको जब्त किया गया.

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बम एक महिला के ऑर्डर पर बनाए थे. पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है.

STF के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जावेद को छापेमारी के दौरान मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से चार जिंदा टाइमर बम को जब्त किए गए है. बम डिस्पोजल स्कवॉड मेरठ की टीम मौके पर मौजूद है.

आरोपी जावेद ने टाइमर बम बनाने की बात कबूल की है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डिमांड पर इससे पहले भी टाइमर बम बना चुका है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!