भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देने लगे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, लगे ठहाके, VIDEO
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने मुंबई में बीजेपी दफ्तर में उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी ज्वॉइन कर ली. इससे एक दिन पहले चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
बीजेपी में शामिल होने के बाद उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उनको भी बोलने का मौका मिला. अपने उद्घाटन भाषण में वह बीजेपी की जगह कांग्रेस का नाम ले बैठे. उन्होंने कहा कि मैं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं… इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें तुरंत टोका पर तब तक वहां मौजूद लोगों हंस पड़े. बाद में उन्होंने कहा कि यह भाजपा कार्यालय में मेरी पहला पीसी (प्रेस कांफ्रेंस) है.
अशोक च्वहाण ने भाजपा में शामिल होते ही ग़लती से बोला कांग्रेस अध्यक्ष का धन्यवाद
◆ बैठक में लगे हसी के ठहाके
Ashok Chavan Joins BJP | #AshokChavan pic.twitter.com/jFj7faXpvr
— News24 (@news24tvchannel) February 14, 2024
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
