क्रैश हुआ वायुसेना का ट्रेनी विमान, दुर्घटना में बाल-बल बचे पायलट

Air Force (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

कोलकाता | भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक AJT HAWK विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, विमान वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अच्छी बात यह रही कि समय रहते दोनों पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए.

हालांकि, विमान से बाहर निकलने से पहले पायलटों ने यह सुनिश्चित कर लिया था कि यह (विमान) किसी एकांत स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो जिससे (जमीन पर) जान-माल को कोई नुकसान न हो.

कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं. AJT HAWK मुख्य रूप से एक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) है. ट्रेनी पायलट्स को AJT HAWK से प्रशिक्षण दिया जाता है. ये विमान दो सीटों वाला है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!