उद्धव गुट के नेता का Live मर्डर, हमलावर ने भी किया सुसाइड, VIDEO

Mumbai (2)

शिव सेना (UBT) नेता अभिषेक घोसालकर जिनकी गुरुवार को हत्या कर दी गई थी (फाइल)

The Hindi Post

मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक शिव सेना (यूबीटी) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक नेता का नाम अभिषेक घोसालकर है. अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जिससे उनकी जान चली गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दे कि अभिषेक पर हमला करने वाले ने भी सुसाइड कर लिया है. हमलावर का नाम मोरिस था.

वारदात के समय अभिषेक फेसबुक लाइव कर रहे थे. हत्याकांड का वीडियो लाइव रिकॉर्ड हो गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि अभिषेक घोषालकर को एलआईसी कॉलोनी के करुणा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

मोरिस ने अभिषेक को एक स्थानीय सार्वजनिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. फिर उसने बोरीवली पश्चिम के आईसी कॉलोनी में स्थित अपने ऑफिस में फेसबुक लाइव किया था. इस फेसबुक लाइव में अभिषेक ने भाग लिया था.

अभिषेक सोफे पर बैठे थे और स्थानीय लोगों से फेसबुक लाइव के माध्यम से बात कर रहे थे. इस दौरान मोरिस ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी. अभिषेक ने भागने की कोशिश की पर तब तक उन्हें कई गोलियां लग गई थी. इसके थोड़े ही देर में मोरिस जिसको इलाके में मोरिस भाई के नाम से भी जाना जाता है ने अपने को भी गोली मार ली.

मोरिस वही गिर पड़ा. उसका शरीर खून से नहा गया.

वरिष्ठ एसएस-यूबीटी नेता विनोद घोसालकर के बेटे, अभिषेक दहिसर वार्ड नंबर 7 से पूर्व में पार्षद रह चुके थे. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में दूसरे पंक्ति के प्रमुख युवा नेताओं में गिना जाता था.

अभिषेक की पत्नी, तेजस्वी ए घोसालकर बीएमसी कॉर्पोरेटर (पार्षद) है जबकि विनोद घोसालकर विधायक रह चुके हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!