कैसी निर्दयी मां!: डस्टबिन में मिला नवजात का शव, सोसाइटी में मचा हड़कंप

baby-gf6227c1bc_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा की एक सोसाइटी में कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है. किसने नवजात का शव कचरे में रखा पुलिस संजीदगी से इसकी जांच कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-107 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसाइटी में रखे डस्टबीन पर कुछ परिंदे मंडरा रहे थे. संदेह होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने डस्टबीन में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था. सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत सोसाइटी के पदाधिकारी को दी.

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. इस मामले का खुलासा करने के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है.

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. अस्पताल और क्लिनिक के जच्चा बच्चा वार्ड के रजिस्टर चेक किए जा रहे हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!