बच्चे ने पपी को कथित तौर पर ऊंची इमारत से नीचे फेंका, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, पुलिस ने दर्ज की FIR

Puppy (1)
The Hindi Post

गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने शनिवार को एक बच्चे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. इस बच्चे पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर एक पपी को ऊंचाई से नीचे फेंक दिया. इससे पपी की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 02 फरवरी को हुई थी.

पुलिस ने भाजपा सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के एक वालंटियर की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में बच्चे को पपी को नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है.

शिकायतकर्ता सुरभि रावत जो पीएफए की एक वालंटियर है ने कहा, “हमें WhatsApp पर एक वीडियो मैसेज मिला जिसमें एक बच्चे को (कथित तौर पर एक पपी को ऊंचाई से फेंककर और भागते हुए देखा गया था).”

बिसरख पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 429 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(1) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!