हाईवे पर मुर्गे ले जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, लोग लगे मुर्गे लूटने, घटना का वीडियो आया सामने, VIDEO

Murga And Accident (1) (1)
The Hindi Post

बुधवार सुबह आगरा नेशनल हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए. इन वाहनों में से एक वाहन में मुर्गे ले जाए जा रहे थे. हाईवे पर घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ था.

जैसे ही आसपास के गांव के लोगों को एक्सीडेंट का पता चला वो मौके पर पहुंच गए. कई लोग मदद करने की नियत से वहां आए थे. पर कुछ लोगों ने जब देखा कि वाहन में मुर्गे लदे है वो लूट करने में लग गए. इस दौरान, वहां मुर्गों की छीना-झपटी होने लगी.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ था. इसी बीच नेशनल हाइवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए. एक लोडिंग वाहन में मुर्गे भरे हुए थे. हादसे के बाद गाड़ी से मुर्गों की लूट मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाहन में थे करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे मुर्गियां भरे हुए थे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोगों को मुर्गे लूटते हुए देखा जा सकता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!