एक्टर-फिल्म मेकर कमाल राशिद खान गिरफ्तार

Kamaal Khan (1) (1)
The Hindi Post

एक्टर-फिल्म मेकर कमाल राशिद खान को गिरफ्तार किया गया हैं. इसकी जानकारी कमाल ने खुद दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

खान ने बताया कि उन्हें 2016 के एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस केस के चलते ही वह देश छोड़कर नहीं जा सकते.

बताया जा रहा है कि वो नया साल मनाने दुबई जा रहे थे. इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं एक साल से मुंबई में हूं. मैं लगातार कोर्ट की दी सारी डेट्स पर टाइम पर अटेंड कर रहा हूं. आज मैं नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दुबई जा रहा था. लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 में दर्ज केस में वॉन्टेड हूं.”

Kamaal Khan Tweet (1)

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!