बीजेपी पार्षद हुए कोरोना संक्रमित, सैंपल की कराई जाएगी जिनोम सिक्वेंसिंग

covid-19-4908690_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. कोविड-19 की 8 महीने बाद गाजियाबाद (UP) में एंट्री हुई है.

गाजियाबाद में एक बीजेपी पार्षद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके परिवार के सदस्यों की भी कोरोना की जांच होगी. स्वास्थ्य विभाग सैंपल कलेक्ट कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजेगा.

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है. बीजेपी पार्षद का परिवार गाजियाबाद के शास्त्रीनगर इलाके में रहता है.

कोरोना के नए वैरिएंट की जांच के लिए उनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 8 महीने बाद कोविड का केस मिला है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!