शिवराज सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा समेत कितने मंत्री चुनाव हारे?

Shivraj Singh Chouhan
The Hindi Post

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. लेकिन शिवराज सरकार के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए है. जबकि एक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव नहीं लड़ा था. वहीं, ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया गया था. हालांकि, बाकी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में फतह हासिल करने में कामयाब रहे है.

नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 7742 वोटों से परास्त हो गए. हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल (870 वोटों से हारे), पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा (49,000 से ज्यादा वोटों से हारे), बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया (14,000 से ज्यादा वोटों से हारे), बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल (11,000 से ज्यादा वोटों से हारे), अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया (20,000 से ज्यादा वोटों से हारे), बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (2976 वोटों से हारे) ने भी अपनी-अपनी सीट गंवा दी. जानिए, आखिर कौन मंत्री हारा और कौन जीता.

 

• दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा- हार
• रहली से गोपाल भार्गव- जीते
• सांवेर से तुलसीराम सिलावट- जीते
• हरसूद से विजय शाह- जीते
• मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा- जीते
• अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू- जीते
• खुरई से भूपेंद्र सिंह- जीते
• मानपुर से कु. मीना सिंह मांडवे- जीतीं
• हरदा से कमल पटेल- हारे
• सुरखी गोविंद सिंह राजपूत – जीते
• पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह- जीते
• नरेला से विश्वास सारंग- जीते
• सांची से प्रभुराम चौधरी- जीते
• बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया- हारे
• ग्वालियर से प्रद्द्मन सिंह तोमर- जीते
• बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल- हारे
• जावद से ओम प्रकाश सखलेचा – जीते
• महू से उषा ठाकुर- जीतीं
• अटेर अरविंद सिंह भदौरिया – हारे
• उज्जैन दक्षिण मोहन यादव- जीते
• सुवासरा से हरदीप सिंह डंग- जीते
• बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- हारे
• रीवा से राजेंद्र शुक्ला – जीते
• बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन- हारे
• ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह- हारे
• शाजापुर से इंदर सिंह परमार- जीते
• अमरपाटन से रामखेलावन पटेल- हारे
• पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे- हारे
• मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव- जीते
• पोहरी से सुरेश धाकड़- हारे
• खरगापुर से राहुल सिंह लोधी- हारे
• शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया – चुनाव नहीं लड़ा
• ओपीएस भदौरिया- टिकट नहीं मिला

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 66 सीटें और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीती है. प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी में है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!