भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश, दो पायलट की गई जान

Air Force Trainer Plane Pilatus Crashes 2 Pilots Dead (1)
The Hindi Post

तेलंगाना के डुंडीगल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भारतीय वायु सेना का पिलाटस ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है. विमान में सवार प्रशिक्षक और एक कैडेट की मौत हो गई है.

यह हादसा तब हुआ जब भारतीय वायु सेना के दो पायलट वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण कर रहे थे. बता दें कि दुर्घटना तेलंगाना में सुबह 8:55 बजे हुई है.

 

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!