50 से ज्यादा बार युवक पर चाकू से वार करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा, गिरफ्तारी के समय वह कर रहा था यह काम

Delhi Murder (1)

हत्या करने के बाद शव के बगल में नाचता हत्यारोपी

The Hindi Post

दिल्ली हैरान और परेशान है. वजह है यहां एक 16 वर्षीय लड़के ने बहुत ही बेदर्दी से एक अन्य लड़के की हत्या कर दी. हत्या भी हुई केवल 350 रूपए के लिए. आरोपी ने लड़के पर चाकू से 50 से भी ज्यादा बार वार किए थे. इसके बाद वो लाश के बगल में नाचा था. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. फिर जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान रह गया.

इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों में से एक ने आईएएनएस को बताया कि जब नाबालिग आरोपी जो कब गिरफ्तार किया गया वो तब एक दुकान पर बिरयानी खा रहा था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अपराध करने के बाद लड़का बिना किसी डर के इलाके में घूमता रहा और एक स्टॉल पर खाना (बिरयानी) खा रहा था.”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इसे दुर्लभतम मामला माना जाए और आरोपी, जो किशोर है, को कड़ी सजा दी जाए.

इस बीच, मारे गए लड़के की मां ने अपने मृत बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

उन्‍होंने कहा, “मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं. एक वीडियो क्लिप में आरोपी ने दावा किया है कि उसने यह चौथी हत्या की है. मैं न्याय की मांग करती हूं… उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए. लेकिन पुलिस ने कहा कि वह किशोर है. वह एक साल में जेल से रिहा हो जाएगा, और छूटते ही किसी और के बेटे की हत्या कर सकता है.”

मृत बेटे की मां ने कहा, “मेरा बेटा मंगलवार शाम 6 बजे आटा और दूध खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया. मैंने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह कहां है.”

उन्होंने कहा, “पुलिस ने मुझे अगली सुबह बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है. उन्होंने कुछ पहचान चिह्न मांगे, और मैंने बताया कि उसकी कलाई पर एक टैटू है, जिस पर लिखा है ‘मेरी जान मॉम’.

बता दे कि इस हत्याकांड को अंजाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जनता मजदूर कॉलोनी में अंजाम दिया गया.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और अपराध करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है.”

डीसीपी ने कहा, “हत्या के पीछे का कारण लूटपाट थी. आरोपी लड़के ने पहले पीड़ित लड़के का गला दबाया और जब वह बेहोश हो गया तो उस पर कई बार चाकू से वार किया. इसके बाद उसने 350 रूपए लूट लिए.”

उन्होंने आगे कहा, “लहूलुहान हालत में लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!