समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने देवी लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोले – “स्वामी प्रसाद के मुंह में बवासीर हो गई है…”

Swami Prasad Diwali Day Photo (1)
The Hindi Post

लखनऊ | अपने बयानों से लगातार हिंदू धर्म पर हमला करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.

दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने पोस्ट में उन्होंने देवी लक्ष्मी को लेकर सवाल उठाए, इसके बाद उन्हें नेटिजन्स द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

मौर्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है.”

इस पोस्ट के साथ मौर्य चार तस्वीरें भी शेयर करते है जिसमें वह अपनी पत्नी को माला पहनाते और उपहार देते नजर आ रहे हैं.

रामचरितमानस की चौपाइयों के खिलाफ भी मौर्य बयान दे चुके है. इसके बाद उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज किए गए थे.

देवी लक्ष्मी पर उनके ताजा बयान की लोगों ने आलोचना की है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा है, ”स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गई है. उनको इलाज की बहुत जरुरत है. मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा की उनके (स्वामी प्रसाद) के बोलने पर पाबंदी लगाए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!