PM की जनसभा के दौरान खंबे पर चढ़ गई लड़की, मोदी बोले – “बेटी आप नीचे आओ, देखिए यह ठीक नहीं..”

Telangana (1)
The Hindi Post

आज PM नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में चुनावी रैली की. इस दौरान एक लड़की सभा में लाइट के लिए लगाए गए पोल पर चढ़ गई. इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. PM मोदी ने लड़की से नीचे उतरने का अनुरोध किया और उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.

पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा, “बेटी आप नीचे आओ, देखिए ये ठीक नहीं है. ये तार बिगड़ा हुआ है. हम आपके साथ हैं, आप नीचे आ जाओ बेटा. देखिए ये तार की स्थिति ठीक नहीं है. वहां शॉर्ट सर्किट हो सकता है. बेटा यहां ऐसा करने से लाभ नहीं होगा. मैं यहां आपके लिए आया हूं. आप कृष्णा जी की बात मानिए.”

इसके बाद लड़की मान गई और नीचे उतर आई. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दे कि तेलंगाना में आगामी 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी को लेकर PM मोदी वहां प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जमकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!