Earthquake Depositphotos_108522578_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

दिल्ली में शनिवार दोपहर को भूकंप आ गया. भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर उत्तरी दिल्ली में भूकंप आया.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था.

मॉडल टाउन, नरेला, अलीपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप के बेहद हलके झटके महसूस किए गए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है.

बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!